Advertisement
Advertisement

लाडली बहनों के खाते में कब आएगी 19वीं किस्त, इस बार 5000 आएंगे खाते में – Ladli Bahin Yojana 19th Installment

Advertisement

Ladli Bahin Yojana 19th Installment : मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का अहम असर महिलाओं की जिंदगी पर पड़ा है। नवंबर 2024 में इस योजना की 18वीं किस्त, एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खातों में 9 तारीख को ट्रांसफर कर दी गई थी।

अब महिलाओं की नजरें दिसंबर महीने पर हैं, क्योंकि इसी महीने 19वीं किस्त की राशि उनके खातों में जमा होने वाली है। ये योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन आर्थिक सहारा बन चुकी है, और इसने महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कुछ नए बदलावों की उम्मीदें जगाई हैं।

Advertisement

क्या 19वीं किस्त की राशि बढ़ेगी?

लाडली बहना योजना के तहत 19वीं किस्त में भी महिलाओं को 1250 रुपये की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही घोषणा की थी कि हर महीने की 10 तारीख को मिलने वाली राशि, इस बार 9 नवंबर को ट्रांसफर की गई थी।

Also Read:
Free spray pump scheme फ्री में दवाई डालने की मशीन, यहां से करें आवेदन – Free Spray Pump Scheme

हालांकि, महिलाओं के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार राशि में कोई बढ़ोतरी होगी। इस बार भी उन्हें वही 1250 रुपये मिलेंगे, जो पिछले कुछ महीनों से मिल रहे हैं।

Advertisement

लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत

अब तक लाडली बहना योजना के पहले और दूसरे चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। लेकिन, तीसरे चरण का इंतजार अभी भी जारी है। तीसरे चरण के तहत 21 से 60 साल की महिलाएं इस योजना में शामिल हो सकेंगी। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

क्या लाडली बहना योजना की राशि बढ़ेगी?

जब लाडली बहना योजना शुरू हुई थी, तब महिलाओं को 1000 रुपये मिलते थे, जो बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिए गए। कभी-कभी त्योहारों के दौरान ये राशि 1500 रुपये तक बढ़ जाती थी।

Advertisement
Also Read:
Ladli behna yojana लाडली बहनों को 2100 रुपये कब से? देवेंद्र फडणवीस सरकार ने रखी 35,788 करोड़ रुपये की अधिकृत राशि – Ladli Behna Yojana

हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयपुर में एक सार्वजनिक भाषण के दौरान बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को जल्द ही 3000 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। हालांकि, यह बढ़ी हुई राशि कब से लागू होगी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी साफ कर दिया है कि लाडली बहना योजना को कभी बंद नहीं किया जाएगा। इस बयान से उन लाखों महिलाओं को राहत मिली है, जिनके मन में अभी भी इस योजना के बंद होने का डर था।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की कोई भी महिला इस योजना से वंचित नहीं रहेगी। इसके अलावा, कुछ अफवाहें भी उड़ रही थीं कि योजना को बंद किया जा सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

Also Read:
Solar rooftop subsidy yojana सोलर पैनल के लिए मिलेंगी 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी, देखे पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया – Solar Rooftop Subsidy Yojana

हाल ही में सीधी जिले में लाडली बहना योजना से कुछ महिलाओं के नाम हटाए गए थे, जिससे हड़कंप मच गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक पत्र जारी किया, जिसमें बताया गया कि कई महिलाएं योजना की पात्र नहीं होने के बावजूद इसका लाभ ले रही थीं। इसलिए उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

लाडली बहना योजना की शुरुआत 2023 में शिवराज सिंह चौहान ने की थी जो की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चुके है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब और कमजोर महिलाओं को आर्थिक मदद देना था।

इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये से लेकर अब 1250 रुपये तक की मासिक सहायता दी जा रही है। इस योजना ने मध्य प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा कदम उठाया है। इसके अलावा, इसका असर अन्य राज्यों में भी महसूस किया जा रहा है।

Also Read:
Ration card news फ्री राशन के साथ मिलेंगे 1000 रूपए, जल्द देखे पूरी खबर – Ration Card News

Leave a Comment