Advertisement
Advertisement

सभी राशन खाद पात्रता पर्ची धारकों के लिए e-KYC जरूरी, तभी मिलेगा गेहूं, चावल का राशन – m-Ration Mitra

Advertisement

m-Ration Mitra : मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ई-मित्रों के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसका नाम है खाद्य राशन योजना। इसके तहत, सरकार गरीबों को गेहूं, चावल, नमक जैसी जरूरी खाद्य सामग्री सस्ते या मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।

राशन लेने के लिए आपको पात्रता पर्ची होना जरूरी है। अगर आपको पहले ही पात्रता पर्ची मिल चुकी है तो आपको e-KYC करवाना होगा, वरना राशन नहीं मिलेगा।

Advertisement

पात्रता पर्ची के बारे में – m-Ration Mitra

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं, चावल, शक्कर, नमक जैसी सामग्री मुफ्त या सस्ते दामों पर देने के लिए पात्रता पर्ची जारी की है। यह योजना खासकर श्रमिक वर्ग के लिए है, जो 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल और 1 किलो नमक प्राप्त करेंगे।

Also Read:
Jawa 350 Why the Jawa 350 is the Perfect Blend of Retro and Performance

दिसंबर से इस योजना का लाभ मिलने लगेगा। अगर आपको अब तक पात्रता पर्ची नहीं मिली है, तो आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए जरूरी दस्तावेज – m-Ration Mitra

  • आधार कार्ड
  • संबल कार्ड या ई-श्रम कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • जमीन की नकल (यदि लागू हो)

पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपने पहले ही अपने ग्राम पंचायत में कागजात जमा किए थे, लेकिन अब तक पात्रता पर्ची नहीं मिली, तो आप इसे खुद डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल [rationmitra.nic.in](http://rationmitra.nic.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर “पात्रता पर्ची डाउनलोड करें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी परिवार सदस्य आईडी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करे।
  • अब अपने परिवार की पात्रता संबंधी पर्ची की जानकारी” पर क्लिक करें।
  • अब आपकी पात्रता पर्ची स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

e-KYC प्रक्रिया – m-Ration Mitra e-Kyc

अगर आपको राशन का लाभ लेना है, तो पात्रता पर्ची के साथ-साथ आपको e-KYC भी करना जरूरी है। आप यह प्रक्रिया मोबाइल फोन से भी कर सकते हैं या फिर किसी कंप्यूटर की दुकान से मदद ले सकते हैं।

Advertisement
Also Read:
Rajdoot 350 Rajdoot 350 Revival: Could India’s Iconic Legend Return with Modern Features? – Rajdoot 350

e-KYC के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें :

  • सबसे पहले समग्र पोर्टल https://samagra.gov.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर “e-KYC करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी समग्र आईडी डालनी होगी।
  • कैप्चा कोड डालकर “खोजें” पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल पर OTP आएगा, जिसे आपको भरना होगा।
  • फिर अपना आधार कार्ड नंबर डालें और बाकी की जानकारी भरें।
  • इस तरह से आप आसानी से e-KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि पात्रता पर्ची में जितने भी सदस्य हैं, उनके सभी की e-KYC होनी चाहिए। बिना e-KYC के राशन नहीं मिलेगा, इसलिए इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

Advertisement

Leave a Comment