Advertisement
Advertisement

बस बहोत हुआ, 31 दिसंबर से पहले करे ये काम, वरना नहीं मिलेगा राशन कार्ड लाभ – Ration Card Rule

Advertisement

Ration Card Rule : अगर आप हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के राशन कार्डधारक हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक अपनी eKYC नहीं करवाई है, तो जल्द से जल्द करा लें, नहीं तो जनवरी 2025 से आपको राशन का लाभ मिलना बंद हो सकता है और राशन कार्ड भी अस्थायी रूप से बंद हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में eKYC की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 है।

इसके तहत आपको अपने राशन कार्ड के हर सदस्य का नाम, जन्मतिथि वगैरह को आधार डाटा से मिलाना होगा। अगर आप eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं करते तो आपका राशन कार्ड अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाएगा, और फिर आपको राशन नहीं मिलेगा।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की व्यवस्था है।

यूपी सरकार ने भी 31 दिसंबर 2024 तक eKYC पूरा करने की तारीख तय की है। अगर आप eKYC नहीं कराते, तो आपका राशन कार्ड फर्जी मान लिया जाएगा और उसे निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद आपको राशन की सुविधा नहीं मिलेगी।

Also Read:
Jawa 350 Why the Jawa 350 is the Perfect Blend of Retro and Performance
झारखंड में भी राशन कार्डधारकों को 31 दिसंबर तक आधार सीडिंग कराना जरूरी है।

इस प्रक्रिया के लिए आपको अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से आधार सीडिंग करवानी होगी। अगर यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं की गई, तो एक जनवरी 2025 से उन सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जाएंगे और उन्हें खाद्यान्न वितरण से वंचित कर दिया जाएगा।

Advertisement

अगर आप किसी अन्य राज्य में रह रहे हैं तो आपको अपने गृह राज्य लौटने की जरूरत नहीं है, आप जहां हैं वहीं से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में eKYC कैसे करें?

PDS HP एप डाउनलोड करें : विभाग ने एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है जिसका नाम “PDS HP” है। आप इसे अपने एंड्रॉयड फोन में Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं और घर बैठे अपनी eKYC कर सकते हैं।

Advertisement
Also Read:
Rajdoot 350 Rajdoot 350 Revival: Could India’s Iconic Legend Return with Modern Features? – Rajdoot 350

लोकमित्र केंद्र पर जाएं : आप किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर भी अपने बायोमेट्रिक्स का प्रमाणीकरण करवा सकते हैं और eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पारदर्शिता पोर्टल का इस्तेमाल करें : आप https://epds.hp.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड का 12 अंकों का नंबर दर्ज करके अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

Advertisement

उचित मूल्य की दुकान पर जाएं : आप नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर भी जाकर अपनी eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Also Read:
Post office new scheme पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेंगे 1,74,033 रूपए – Post Office New Scheme

तो, अगर आप चाहते हैं कि जनवरी 2025 से राशन की सुविधा मिलती रहे, तो eKYC जरूर करवा लें।

Leave a Comment